New Delhi - Page 99
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों के पेपर दोबारा कराने का फैसला किया है। इन तीनों प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा संबंधी कई गंभीर गलतियां पाए जाने के बाद एनटीए ने यह निर्णय लिया है।
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने वंदे मातरम पर सोनिया गांधी के रुख पर सवाल उठाए, आरोप लगाया कि कांग्रेस इसके पूरे गायन का विरोध करती है। इससे साथ ही मौलाना ने कांग्रेस पर वोटबैंक की राजनीतिक का आरोप भी लगाया।
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की कर्मजीवी आवास योजना 2026 को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। योजना के तहत पेश किए गए 1,218 फ्लैटों में से 50 प्रतिशत से अधिक फ्लैट पहले ही दिन बिक गए।
अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स फिलहाल कई शहरों में एक बड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं। उचित पता उपलब्ध न होने के कारण वे सामान की डिलीवरी नहीं कर पा रहे हैं।
भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रविवार को नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। सेना प्रमुख की यह यात्रा भारत और नेपाल के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्र जुटे हुए हैं।
बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में यादगार जीत दर्ज की। कंगारू टीम से मिले 57 रनों के लक्ष्य को बांग्लादेश ने सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल किया।
'दिमागी नक्सली' को लेकर हो रहे विवाद के बीच संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्टीकरण दिया है। किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नेताओं को 'दिमागी नक्सली' नहीं कहा है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नीतिगत दरों (ब्याज दरों) पर फैसले को लेकर 'वेट एंड वॉच' मोड में बना हुआ है और मध्य पूर्व तनाव के समाधान को लेकर बनी हुई अनिश्चितता मैन्युफैक्चरिंग इनपुट लागत के लिए एक बड़ा जोखिम बनी हुई है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की सुबह के खास पल को शेयर किया है। पीएम मोदी अपने आवास पर गायों को चारा और मोर को दाना खिलाने के बाद लालकिले के लिए निकले थे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


