Delhi - Page 131
थाईलैंड के एक स्कूल में एक छात्र ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में कम से कम एक शिक्षक की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने छात्र आंदोलन पर अपनी राय रखी। वे नीम करौली बाबा पर बनी एक फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है। प्रधानमंत्री ने संस्कृत के श्लोक के माध्यम से बिना स्वार्थ के परोपकार करने की बात कही है।
सावन में कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली में जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं। वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास युवा एकता कांवड़ सेवा समिति का कैंप पिछले 29 सालों से श्रद्धालुओं की सेवा कर रहा है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने जानकारी दी कि पिछले एक सप्ताह में इंस्टाग्राम पर बच्चों का यौन शोषण और आपत्तिजनक सामग्री (सीएसईएएम) के 50 से अधिक मामलों की शिकायत मिली है। कानूनगो ने बताया कि उन्होंने इन घटनाओं के संबंध में दिल्ली, पंजाब से लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल तक कई राज्यों के डीजीपी को नोटिस जारी किया है।
राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी है।।
सिखों के आठवें गुरु, श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर देशभर के नेताओं ने श्रद्धा के साथ शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गुरु साहिब की करुणा, सेवा और विनम्रता को याद करते हुए देशवासियों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 13वें मुकाबले में पुरानी दिल्ली-6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रनों से हराया। पुरानी दिल्ली से मिले 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी।
झारखंड में छात्र संगठन झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अपने विरोध प्रदर्शन को तेज करते हुए शुक्रवार को राज्य विधानसभा की ओर मार्च करेंगे।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर कहा कि यह सेक्टर ग्रामीण सशक्तिकरण, महिला-नेतृत्व वाले विकास और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने बुनकरों और कारीगरों के कौशल, रचनात्मकता और समर्पण को प्रणाम किया है और कहा कि सरकार हथकरघा क्षेत्र का समर्थन करती रहेगी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


