Delhi - Page 165
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य के समग्र विकास और जन कल्याण पर विस्तृत चर्चा की।।
केंद्र सरकार ने संसद को सोमवार को बताया कि वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 10 रुपए और 20 रुपए मूल्यवर्ग के पॉलिमर करेंसी नोटों के फील्ड ट्रायल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित जवाब के माध्यम से दी।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को अमेरिका की यात्रा के लिए रवाना हुए। वहां उनकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अहम बैठक होगी।
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर सैखोम मीराबाई चानू को बधाई दी है।।
संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में एक पुलिसकर्मी द्वारा प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके-47 चलाने पर जवाब मांगा है। सांसदों ने कहा कि इस तरह छात्रों के साथ सख्ती करना गलत है और इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जवाब देना चाहिए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कहा कि "सिर्फ परीक्षा का पेपर लीक होने के खिलाफ सख्त कानून बनाने से देश में परीक्षा से जुड़े संकट का समाधान नहीं होगा। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 पर व्यापक चर्चा की मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वांगचुक 28 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे।
संसद के मॉनसून सत्र के दौरान परीक्षा सुधारों, छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। इसके साथ ही पीएम मोदी द्वारा परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनाने के ऐलान पर सवाल उठाए है।
सेंट्रल जिला साइबर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फर्जी ज्वेलरी का विज्ञापन देकर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के पलवल जिले के होडल निवासी 26 वर्षीय अंकित ठाकुर के रूप में हुई है।
चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ मानसून अपने साथ प्रकृति की हरी-भरी सुंदरता भी लेकर आता है लेकिन इसके आगमन से कई तरह के मौसमी संक्रमण और बीमारियां भी पनपती हैं। उमस और नमी के दौर में सतर्कता और स्वच्छता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बनता है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


