Delhi - Page 168
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कठोर कानून बनाने के लिए सोमवार को संसद में चर्चा की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनंबम को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है। ऋषिकांत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 60 किग्रा इवेंट में सिल्वर मेडल जीता और स्नैच में रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन करते हुए चौथे दिन भारत को पदक दिलाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जारी अपने एक वीडियो संदेश में परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात को एक बार फिर दोहराया। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार किसी भी हाल में विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है और ऐसे तत्वों के खिलाफ निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को कहा कि बायोफ्यूल मिशन, ग्रीन हाइड्रोजन मिशन और समुद्र मंथन जैसी परिवर्तनकारी पहलें भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भरता के नए युग की ओर ले जा रही हैं।।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन समाप्त होने के तुरंत बाद नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने क्षेत्र में विशेष स्वच्छता, मरम्मत और सौंदर्यीकरण अभियान चलाया। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल पूरी रात मौके पर मौजूद रहे और सफाई तथा पुनर्स्थापन कार्यों की निगरानी की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 136वें एपिसोड में जापान ओपन का खिताब जीतने पर पीवी सिंधु की जमकर प्रशंसा की। पीएम मोदी से मिली तारीफ से पीवी सिंधु गदगद नजर आईं।
भारत में प्राकृतिक गैस की दीर्घकालिक वृद्धि केवल तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आयात क्षमता बढ़ाने पर निर्भर नहीं करेगी, बल्कि ट्रांसमिशन और वितरण अवसंरचना में निवेश तेज करने, गैस मूल्य निर्धारण और बाजार नियमों में सुधार करने तथा गैस-आधारित उद्योगों से मजबूत मांग पैदा करने पर भी निर्भर करेगी। यह जानकारी इंटरनेशनल गैस यूनियन (आईजीयू) की ओर से जारी एक नई रिपोर्ट में दी गई।
मन की बात के 136वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बार की तरह विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी उपलब्धियों और आम लोगों की बात की। कार्यक्रम में उन सफलताओं को भी रेखांकित किया गया, जिनमें भारतीय धुरंधरों ने विदेशों में देश का नाम रोशन किया या भारत की तकनीकी क्षमता को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली।
ब्रिटेन की कॉफी चेन कोस्टा कॉफी के भारत में स्टोर नेटवर्क में बीते पांच वित्त वर्षों में पहली बार गिरावट दर्ज की गई है।।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। रविवार को उन्होंने मंत्रालय का कार्यभार संभाला और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


