Delhi - Page 195
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही पहली बार रामनगर और देहरादून के बीच सीधी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू हो गई।
20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्धव ठाकरे गुट के छह बागी सांसदों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में विलय को औपचारिक मंजूरी दे दी है।
सरकार-समर्थित आधार ऐप ने 4 करोड़ (40 मिलियन) डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि डिजिटल पहचान (डिजिटल आइडेंटिटी) सेवाओं को तेजी से अपनाए जाने का संकेत देती है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि भारत नवाचार और कारोबार के लिए दुनिया के सबसे पसंदीदा देशों में शामिल हो गया है। उन्होंने युवा उद्यमियों से उभरते अवसरों का लाभ उठाकर भारत से ही वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कारोबार खड़ा करने का आह्वान किया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन स्कॉटलैंड के खुबसूरत शहर ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होना है। 1930 में शुरु हुए कॉमनवेल्थ गेम्स का यह 23वां संस्करण है।
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति पर नया मेडिकल बुलेटिन जारी किया। अस्पताल के अनुसार, वांगचुक में डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण), कॉम्पेन्सेटेड एसिडोसिस, सीरम पोटैशियम का स्तर कम होने और यूरिन में कीटोन का स्तर बढ़ने के संकेत मिले हैं।
सोशल एक्टिविस्ट और शिक्षाविद सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद शनिवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही जैसा तरल पदार्थ फेंका।
अर्जेंटीना की टीम रविवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) स्पेन के खिलाफ खिताबी मैच में भिड़ेगी। भारत में भी इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता बना हुआ है।
वर्ष 2018 में इसरो के दो पूर्व वैज्ञानिकों द्वारा शुरू किया गया एक महत्वाकांक्षी सपना आज भारत के निजी स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी सफलता की कहानी बन चुका है। पवन कुमार चंदाना और नागा भरत डाका के नेतृत्व में स्काईरूट एयरोस्पेस ने भारत का पहला सफल निजी ऑर्बिटल लॉन्च कर इतिहास रच दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को विक्रम-1 के सफल लॉन्च पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की बढ़ती ताकत को दिखाती है और देश भर के युवाओं को आत्मविश्वास के साथ इनोवेशन करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


