Delhi - Page 271
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप (आरएएजी) के ग्रुप एमडी सतीश सेठ और गौतम भईलाल दोशी को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है और उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया है।
दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को नीट यूजी पेपरलीक मामले में 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 29 जून तक बढ़ा दी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
दिल्ली में दक्षिण पश्चिम जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यूअल के बहाने लोगों को ठगने वाले एक फर्जी इंश्योरेंस गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने बीते महीने मजबूत प्रदर्शन किया और बिक्री किसी भी वर्ष के मई में महीने में अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर रही है। इसकी वजह यात्री वाहनों, दोपहिया वाहनों और तिपहिया वाहनों की मजबूत मांग है।
शाहदरा जिले की साइबर पुलिस ने करीब 1.56 करोड़ रुपए के ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी साइबर अपराधियों को म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने और उनके जरिए ठगी की रकम को इधर-उधर ट्रांसफर करने में मदद कर रहे थे।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण के दौरान करीब 200 छात्रों के वॉकआउट का सामना करना पड़ा। ऐसा तब हुआ, जब उन्होंने छात्रों की नाराजगी से बचने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का जिक्र नहीं किया।
कांग्रेस ने सोमवार को केरल सरकार की ‘प्रियदर्शिनी’ मुफ्त बस यात्रा योजना के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे आम जनता के हित में बड़ा कदम बताया। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने की घोषणा के बाद सोमवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में बाधा आने की आशंकाएं काफी हद तक कम हो गई हैं।
सरकार ने सोमवार को कहा कि भारत का 'विकसित भारत 2047' विजन और फ्रांस की 'फ्रांस 2030' महत्वाकांक्षा भविष्य उन्मुख नवाचार साझेदारी को मजबूत करने के लिए कई समान अवसर प्रदान करते हैं, जिससे उभरती और परिवर्तनकारी तकनीकों में निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्लोवाकिया दौरे की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने भारतीय समुदाय के स्नेह और गर्मजोशी के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


