Delhi - Page 302
राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से बड़ा हादसा हुआ। इस दर्दनाक घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि हमारे देश पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे गए। अभी भी अलग-अलग इलाकों में एयर-रेड अलर्ट भी एक्टिव हैं।
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मजबूत शहरी शासन, बेहतर नागरिक अवसंरचना और राजधानी में संरचनात्मक सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उपराज्यपाल ने अधिकारियों को विभिन्न निर्देश दिए।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक बुधवार से शुरू हो गई। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच केंद्रीय बैंक इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा।
पश्चिम एशिया में जारी संकट और उससे पैदा हुई भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं का असर भारतीय विमानन क्षेत्र की रिकवरी पर लगातार पड़ रहा है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इस संकट का असर यात्री संख्या, उड़ानों की क्षमता और एयरलाइंस की कुल लाभप्रदता पर साफ दिखाई दे रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 7 जून तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना नहीं है।
दिल्ली की दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने मई महीने में लापता और अपहृत 124 लोगों को उनके परिवारों से वापस मिलाया है। लापता और अपहृत व्यक्तियों की रिपोर्ट मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बताया है कि उसके वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) पोर्टल पर इस समय अत्यधिक ट्रैफिक है। मंगलवार रात 10 बजे तक करीब 14,000 यूजर एक साथ पोर्टल का उपयोग कर रहे थे और 28,000 से अधिक आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए जा चुके थे।
दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सैदुलादाब इलाके में एक बहुमंडिला इमारत गिरने से छह लोगों की मौत के मामले में साकेत कोर्ट ने मंगलवार को 71 वर्ष के मकान मालिक करमबीर सेजवाल को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


