Delhi - Page 346
भारतीय मौसम विभाग (आईएएमडी) के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, तेज हवाएं और भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा। पूर्वोत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत और पूर्वी राज्यों तक कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है, जबकि उत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हीटवेव लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंधारे को 14 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा है। पुणे की रहने वाली और एनटीए की एक्सपर्ट टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारे पर बायोलॉजी के प्रश्न पत्र लीक करने की साजिश में शामिल होने का शक है।
देशव्यापी जनगणना 2027 के अंतर्गत पहले चरण में राजधानी दिल्ली समेत देश के 5 राज्यों में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (एचएलओ) का फील्ड कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही, रविवार को चार राज्यों में स्व-गणना का भी शुरुआत हुआ हुआ है।
लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागरिकों से ईंधन की खपत कम करने की अपील के बाद भाजपा ने रविवार को 'मेरा भारत, मेरा योगदान' नाम से एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है।।
सीएनजी की कीमतों में पिछले दो दिन में दूसरी बार बढ़ोतरी होने पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि 'महंगाई मैन' का चाबुक फिर चला है और सरकार ने अब तक सीएनजी 3 रुपए महंगी की है।
दिल्ली में बाहरी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है।
भारतीय वायुसेना में फाइटर स्क्वॉड्रन की कमी को पूरा करने के लिए एचएएल के साथ 180 एससीए तेजस मार्क 1ए विमानों का कॉन्ट्रैक्ट किया गया था, लेकिन अब तक एक भी एयरक्राफ्ट की डिलीवरी नहीं हो पाई है। रडार की परफॉर्मेंस और कुछ अन्य सिस्टम्स में सुधार के बाद एचएएल को मई महीने में भारतीय वायुसेना के सामने रिव्यू के लिए प्रस्तुति देनी थी, लेकिन यह बैठक नहीं हो सकी।
दिल्ली में सीएनजी फिर से महंगी हो गई है। रविवार को इसकी कीमतों में 1 प्रति रुपए किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई।
देश की न्याय व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति ने 'सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026' जारी किया है, जिसके तहत अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 33 से बढ़ाकर 37 कर दी गई है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


