Delhi - Page 475
-
देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। आईएमडी ने कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि डॉक्टरों ने हीटवेव के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
-
बच्चों का स्वस्थ और सक्रिय रहना हर माता-पिता की प्राथमिकता होती है, लेकिन शरीर में आयरन की कमी कई बार बच्चों के विकास पर गंभीर असर डाल सकती है। नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में एनीमिया मस्तिष्क के विकास और सीखने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।
-
योगासन के महत्व को रेखांकित करते हुए हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। दिवस को कुछ ही दिन शेष रह गए हैं।
-
दिल्ली की सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार ने राजधानी भर में लगभग 96,000 स्ट्रीट लाइटों को उन्नत स्मार्ट एलईडी सिस्टम से बदलने की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दे दी है।
-
भारतीय फुटबॉल के कई प्रमुख क्लबों के 2026-27 सीजन के लिए प्रीमियर 1 क्लब लाइसेंस आवेदन को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने खारिज कर दिया है। इनमें मोहन बागान सुपर जायंट, केरल ब्लास्टर्स एफसी और ओडिशा एफसी जैसे मशहूर क्लब शामिल हैं।
-
भारतीय-अमेरिकी मानव शाह, इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने पिछले साल सितंबर में आईजीपीएल शुरू होने के बाद से किसी 'मेजर' टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। अब मानव कुछ ही महीनों में यूएस ओपन खेलते नजर आएंगे।
-
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। इसमें फिनटेक सेक्टर में सहयोग, निवेश के अवसर और द्विपक्षीय सहयोग जैसे मुद्दे शामिल रहे।
-
इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट की। इस छोटे लेकिन दिलचस्प पल का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में रिकॉर्ड व्यूज हासिल कर लिए।
-
नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्य आरोपी माने जा रहे शुभम खैरनार की सीबीआई कस्टडी पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है।
-
राज्यसभा सांसद डॉ. सस्मित पात्रा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर पेट्रोल और डीजल को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में शामिल करने को लेकर विस्तृत प्रस्ताव सौंपा। उन्होंने इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर संरचित और व्यापक चर्चा शुरू करने की मांग की।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.