Delhi - Page 68
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने बुधवार को दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों के मेडिकल डायरेक्टर (एमडी) और मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) के साथ एक वर्चुअल समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मकसद एच1एन1, मौसमी इन्फ्लूएंजा और सांस से जुड़ी अन्य बीमारियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई।
प्राकृतिक आपदाओं में पहले मददगार (फर्स्ट रिस्पॉन्डर) की अपनी भूमिका निभाते हुए भारत ने बुधवार को नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद 10 टन मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) सामग्री और आवश्यक दवाएं भेजीं।।
सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स ने अमेरिका के कई राज्यों द्वारा दायर उस बड़े मामले के निपटारे पर सहमति जताई है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि फेसबुक और इंस्टाग्राम को बच्चों और किशोरों के लिए लत लगाने वाला बनाया गया, प्लेटफॉर्म की सुरक्षा को लेकर उपयोगकर्ताओं को गुमराह किया गया और नाबालिगों का व्यक्तिगत डेटा अनुचित तरीके से एकत्र किया गया। अदालती दस्तावेजों के अनुसार, इस समझौते के तहत मेटा 16.68 अरब डॉलर तक का भुगतान करेगी।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि जिस भारत की बेटियां कभी स्वतंत्रता के लिए सत्याग्रह की अग्रिम पंक्ति में खड़ी थीं, आज उसी भारत की बेटियां फाइटर एयरक्राफ्ट की कॉकपिट में बैठकर, देश के आसमान की रक्षा कर रही हैं। यह केवल परिवर्तन की कहानी नहीं है, यह नए भारत की शक्ति की कहानी है।
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर विशेष प्रतिनिधियों (एसआर) की 25वें दौर की वार्ता मंगलवार को बीजिंग में हुई। भारत की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और चीन की ओर से विदेश मामलों के प्रमुख एवं विशेष प्रतिनिधि वांग यी ने सीमा विवाद पर विस्तृत चर्चा की।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर दिल्ली के दो प्रमुख पांच सितारा (5-स्टार) होटलों जुनिपर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड (अंदाज, एरोसिटी) और जेडब्ल्यू मैरियट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
रोहतक की 58 वर्षीय बिमला बनवाला 'दिल्ली हाफ मैराथन' में हिस्सा लेने जा रही हैं। बिमला ने साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान दौड़ना शुरू था, जिसके बाद से 100 से ज्यादा रेस पूरी कर चुकी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह से बात कर फ्लैश फ्लड से मची तबाही पर दुख जताया है। उन्होंने इस विपत्ति में पड़ोसी राष्ट्र की हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा है कि युवाओं, महिलाओं और स्थानीय स्तर पर नवाचार करने वाले लोगों में निवेश करके हम न केवल स्थानीय समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, बल्कि ऐसे विकास मॉडल तैयार कर रहे हैं जो पूरे वैश्विक दक्षिण के लिए उदाहरण बन सकते हैं। उन्होंने सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग, साझा सीख और मजबूत भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' का शुभारंभ किया। उन्होंने हजारों महिलाओं को स्वीकृति पत्र वितरित किए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


