Delhi - Page 71
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मंगलवार को सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर के तहत शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू किया। उप-राज्यपाल टी.एस. संधू ने इस विकास कार्य को एक 'मील का पत्थर' बताया है।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में लगभग 4,000 लाभार्थी महिलाओं को आधिकारिक पत्र सौंपेंगी।।
दिल्ली में बदलते मौसम के साथ वायरल इंफेक्शन का मामला भी लगातार बढ़ रहा है। इसी को लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि एच1एन1 एक मौसमी फ्लू है, जिसे आमतौर पर खांसी-जुकाम कहते हैं।
केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंगलवार को 'क्रिटिकल मिनरल्स इनोवेशन हैकाथॉन 2026' (सीएमआईएच 2026) लॉन्च किया। इसका मकसद 'नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन' के लक्ष्यों को मजबूत करना है।
बंगाल की खाड़ी में 24 सदस्यीय चालक दल वाले एक व्यापारी जहाज एमवी ओशन विनर व उसके क्रू मेंबर अभी लापता हैं। यह बल्क कैरियर बंगाल की खाड़ी में डूब गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल की 2013 के दुष्कर्म मामले में सरेंडर से छूट देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। अदालत ने उन्हें दो सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है।
आईआईटी दिल्ली के एमएससी छात्र ऋषिकेश कुमार की मौत के मामले में एक एक्सटर्नल जांच समिति बनाने का फैसला लिया गया है। यह फैसला आईआईटी दिल्ली ने लिया है।
बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 'समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम' (एसएसबीएसके) पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया।
एएफसी अंडर-20 एशियन कप चीन 2027 क्वालीफायर में हिस्सा लेने जा रही भारत की अंडर-20 पुरुष फुटबॉल टीम बुधवार को ताशकंद के लिए रवाना होगी। बेंगलुरु में हाल ही में खेले गए इंटरनेशनल फ्रेंडली मैचों में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा; वे एक भी मैच नहीं हारे और लगातार चार मैचों में कोई गोल नहीं खाया।
ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ओडिशा सरकार की महत्वाकांक्षी सुभद्रा योजना की पांचवीं किस्त जारी होने से पहले हुई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


