Delhi - Page 77
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वहां की सरकार और जनता को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने वहां के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा से बात कर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया।
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और 'पद्म विभूषण' अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लॉन्च से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को महिलाओं में अपनी आर्थिक मजबूती के लिए 2,500 रुपए प्रति महीने वाली इस योजना का लाभ उठाने को लेकर दिखे उत्साह की तारीफ की।।
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का समापन रविवार को कई नए रिकॉर्ड्स के साथ हुआ। थॉम गिक्वेल/डेल्फिन डेलरू की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने फ्रांस के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता और एलेक्स लैनियर ने मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भारत की दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम से मुलाकात की, जो 'इंडिया-इंग्लैंड मेंस मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20 सीरीज 2026' में शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड से लौटी है।।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कॉरपोरेट बॉन्ड और अन्य फिक्स्ड-इनकम सिक्योरिटीज में खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर (एमएफडी) फ्रेमवर्क की तर्ज पर एक नया वितरण ढांचा प्रस्तावित किया है। इसका जोर विशेष रूप से छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के निवेशकों को इन उत्पादों तक पहुंच दिलाने पर है।
भारत अगले महीने नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। इस दौरान समूह के 'आउटरीच सेशन' के लिए गैर-सदस्य देश, बांग्लादेश और नेपाल को भेजे गए निमंत्रण का बड़ा महत्व है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के सोमवार को होने वाले चीन दौरे को लेकर विदेश मामलों के विशेषज्ञ वाइल अव्वाद ने कहा कि यह दौरा दो वजहों से महत्वपूर्ण है। पहला सीमा विवाद सुलझाना और दूसरा शी जिनपिंग को ब्रिक्स समिट के लिए आमंत्रित करना।
ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने प्रज्ञा रावत और सिमरन बहादुर की शतकीय साझेदारी के दम पर रविवार को सेंट्रल दिल्ली क्वींस के खिलाफ 19 रन से जीत हासिल की। इसी के साथ राइडर्स ने विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में जीत का अपना खाता खोल लिया है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को कहा कि 100 लॉन्च और ऑर्बिट में 548 सैटेलाइट्स के ऐतिहासिक माइलस्टोन के साथ, भारत का स्पेस सेक्टर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


