Delhi - Page 80
रिटायरमेंट के लिए 5 करोड़ रुपए का फंड तैयार करना सुनने में भले ही एक बड़ा लक्ष्य लगे, लेकिन सही समय पर निवेश शुरू कर दिया जाए और लंबे समय तक नियमित निवेश जारी रखा जाए तो कंपाउंडिंग की ताकत से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। खासतौर पर म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए लंबी अवधि का निवेश रिटायरमेंट प्लानिंग का एक प्रभावी तरीका बन सकता है।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी है। बता दें कि वर्ष 2023 में 'चंद्रयान-3' की ऐतिहासिक सफलता ने पूरी दुनिया को भारत की अंतरिक्ष क्षमता का परिचय कराया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में शनिवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की परिचय बैठक संपन्न हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनके साथ आत्मीय संवाद किया।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जयपुर के एक सेंटर पर अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) के आयोजन में हुई गड़बड़ियों के लिए एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर कर यह स्पष्ट किया कि नोटिस पर कोई फैसला होने तक एजेंसी के साथ एडुक्विटी का एम्पैनलमेंट तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन विस्टा के तहत भारत में वीजा और अन्य यात्रा दस्तावेजों की अवधि समाप्त होने के बावजूद रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस अभियान के दौरान कुल 18 विदेशी नागरिक ऐसे पाए गए, जो दस्तावेजों की वैधता समाप्त होने के बाद भी जिले में रह रहे थे।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अभिभावकों और संरक्षकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) समय रहते पूरा करा लें। यूआईडीएआई के अनुसार, 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा 30 सितंबर तक पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध है।
शराब की अवैध ढुलाई और आपूर्ति पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के उत्तर-पूर्वी जिले की ऑटो चोरी रोधी दस्ते (एएटीएस) की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा की मुहर लगी 778 क्वार्टर अवैध शराब के साथ-साथ खेप की ढुलाई में इस्तेमाल की गई दो टैक्सियां बरामद कीं।
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा है। विमेंस डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को भारतीय जोड़ी को चीन की ल्यू शेंगशू और तान निंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा 30 अगस्त को देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) 2026 का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, एग्जाम आयोजित होने से पहले एक खबर लोगों के बीच काफी फैल रही है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से शनिवार को अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) देश भर में निर्धारित 200 केंद्रों पर आयोजित की गई। एआईएपीजीईटी की पहली शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 36,979 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 35,788 उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी हुई, लेकिन जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज केंद्र पर जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, उनमें से 49 उम्मीदवार बिजली जाने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


