Ahmedabad - Page 2
गुजरात के खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (एफडीसीए) ने अहमदाबाद के त्रागड़ इलाके में एक फर्म से 2.68 लाख रुपये से अधिक मूल्य के कॉस्मेटिक मटेरियल और संबंधित सामग्री जब्त की है। यह पाया गया कि उत्पादों का निर्माण और पुनर्पैकेजिंग कथित तौर पर आवश्यक लाइसेंस और गुणवत्ता परीक्षण के बिना किया जा रहा था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार भारत को बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करके एक ग्लोबल स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह बैठक 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी और 2029 वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स व 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों के संबंध में थी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गुजरात विद्यापीठ के ग्रेजुएट हो रहे छात्रों से कहा कि वे अपनी महत्वाकांक्षाओं को सिर्फ अपने या परिवार तक सीमित न रखें, बल्कि देश, समाज और वंचित वर्गों के लिए लक्ष्य तय करें। इससे उन्हें सफलता या असफलता के बोझ तले दबे बिना मुश्किलों का सामना करने में मदद मिलेगी।
अमेरिका और कनाडा की सफल यात्रा के बाद लौटने पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
गौतम अदाणी ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से तकनीक से जुड़ते देखना सुखद है। उनकी एक छोटी-सी इच्छा पूरी करने में हम सहभागी बन सके, यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है।
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एसवीपीआईए) पर कस्टम अधिकारियों ने भावनगर की एक 31 वर्षीय महिला से लगभग आधा किलोग्राम 24-कैरेट सोना जब्त किया। सोने की कीमत 83 लाख रुपए से ज्यादा है।
इसरो के चेयरमैन और डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस के सेक्रेटरी डॉ. वी. नारायणन ने रविवार को अहमदाबाद में तीसरे नेशनल स्पेस डे के मौके पर कहा कि भारत के स्पेस सेक्टर में अब लगभग 440 स्टार्टअप हैं। यह उस इंडस्ट्री में प्राइवेट भागीदारी के बड़े विस्तार को दिखाता है, जिस पर कभी सरकारी संस्थानों का दबदबा था।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित आईआईएमए हेल्थकेयर समिट 2026 को संबोधित किया।।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की प्रतिष्ठा तथा मुख्यमंत्री पद की संवैधानिक गरिमा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कथित रूप से भ्रामक और फर्जी पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया है।
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने गुरुवार को रेस्तरां मालिकों और फूड डिलीवरी ऑपरेटरों से पेट्रोल वाहनों के बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे डिलीवरी की लागत लगभग 2.5 रुपए प्रति किलोमीटर से घटकर मात्र 50 पैसे तक हो सकती है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


