Jamshedpur
-
झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप गंभीर रूप लेता जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम और आसपास के इलाकों में पिछले पांच दिनों के दौरान ब्रेन मलेरिया से चार बच्चों की मौत हो गई है।
-
झारखंड के जमशेदपुर में एक परिवार को दुर्गा पूजा का उत्सव देखने जाना भारी पड़ गया। मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत हिल व्यू कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब 734 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को गिरफ्तार किया है।
-
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।
-
झारखंड के जमशेदपुर में रविवार देर रात गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान रास्ता और डीजे को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया।
-
जमशेदपुर के डिमना लेक में महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के तीन जूनियर डॉक्टर डूब गए। इनमें से एक तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा।
-
करीब 100 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले के मामले में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि आरोपी फर्जी कंपनियों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का अवैध लाभ दिलाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ा है।
-
झारखंड के जमशेदपुर के मानगो इलाके में बुधवार देर शाम एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के कुछ ही घंटे बाद हत्या के मुख्य आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया, लेकिन गुरुवार तड़के हथियार बरामदगी के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी।
-
जमशेदपुर में करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के चर्चित मामले में मुख्य आरोपी दो लाख के इनामी अपराधी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को जमशेदपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।।
-
जमशेदपुर के बहुचर्चित डबल डाउन (डीडी) पब एंड बार हत्याकांड में मंगलवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। जिला प्रशासन ने डबल डाउन पब एंड बार को भी सील कर दिया है।
Page 1 of 2
- 1
- 2
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.