Jharkhand - Page 7
-
झारखंड के चतरा जिले में सदर थाना क्षेत्र के घूरनाडीह गांव के पास कड़गु पटेर नदी के पास शुक्रवार को दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक बच्चे का शव नदी की धारा से, जबकि दूसरे का शव नदी किनारे से बरामद किया गया।
-
झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई है।
-
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के लिए सॉफ्टवेयर के जरिए डेटा में हेरफेर से लेकर अति सुरक्षित स्ट्रांग रूम से उत्तरपुस्तिकाएं बाहर निकालकर लिखवाने तक का खेल हुआ है। सीआईडी की जांच के दौरान गिरफ्तार परीक्षा संचालन एजेंसी के कर्मियों, निदेशकों और बिचौलियों के बयानों से यह बड़ा खुलासा हुआ है।
-
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल)-2023 परीक्षा में हुई अनियमितताओं से जुड़े केस में सीआईडी की विशेष जांच टीम ने शुक्रवार को चार और अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया।।
-
झारखंड के वासेपुर के कुख्यात फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के कथित पाकिस्तान कनेक्शन और आतंकी नेटवर्क से जुड़ाव की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। एनआईए की एक टीम धनबाद पहुंची और प्रिंस खान से जुड़े आपराधिक तथा कथित आतंकी नेटवर्क के बारे में साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।
-
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच कर रही सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।।
-
झारखंड में भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर अभ्यर्थी न्याय मंच की ओर से 24 संकल्प के साथ 24 जिलों के लिए निकाली जा रही 'भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा' गिरिडीह पहुंच गई है। इस यात्रा का नेतृत्व छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो कर रहे हैं।
-
झारखंड के हजारीबाग जिले में पारिवारिक विवाद के दौरान एक शख्स ने अपने ही छह महीने के मासूम बेटे की फर्श पर पटककर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
-
झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में हुई धांधली की जांच कर रही सीआईडी के सामने मुख्य आरोपी अभय कुमार तिवारी के कबूलनामे से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। तिवारी ने जांच एजेंसी को बताया है कि वर्ष 2026 में संपन्न हुई सीडीपीओ परीक्षा में सामान्य वर्ग की लगभग सभी सीटों पर दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को पैसे लेकर नियुक्त कराने की 'सेटिंग' की गई थी।
-
झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में धांधली की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्य आरोपी अभय तिवारी से पूछताछ और उसके कथित खुलासों के आधार पर सीआईडी-एसआईटी ने अब तक 100 से अधिक अभ्यर्थियों से पूछताछ की है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.