Mumbai Bombay - Page 51
अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में होस्ट की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। हालिया एपिसोड में अभिनेता ने 'एजेंट' अपूर्वा मुखिजा को इस तरह विदाई दी, जिसने सभी को रवि किशन के वायरल डायलॉग की याद दिला दी।
सोने और चांदी की शुरुआत बुधवार को मिश्रित हुई और दोनों कीमती धातुओं में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा था।।
भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 729 अंक या 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,495 और निफ्टी 202 अंक या 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,187 पर था।
अभिनेता संजय दत्त बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी बेटी त्रिशाली और जुड़वा बच्चों, बेटे शाहरान दत्त और बेटी इकरा दत्त ने पिता संजय दत्त को जन्मदिन की बधाई दी।
मुंबई के माहिम कॉजवे पर मंगलवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला और 21 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही केटीएम बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
देश में पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल (ई-20) मिलाने की नीति को लेकर जारी बहस के बीच दुनिया के प्रतिष्ठित रासायनिक विज्ञान संस्थानों में शामिल इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (आईसीटी) के कुलपति और वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर अनिरुद्ध बी. पंडित ने इस नीति का खुलकर समर्थन किया है।
'मुन्ना भाई', 'वास्तव' के रघु और 'अग्निपथ' के कांचा चीना जैसे यादगार किरदारों को पर्दे पर जिंदा करने वाले संजय दत्त की असली जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। बड़े पर्दे पर उन्होंने कभी मासूम दोस्त का किरदार निभाया तो कभी खतरनाक विलेन बनकर दर्शकों को हैरान किया, लेकिन कैमरे के पीछे उनकी जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आए, जिन्होंने उन्हें अंदर तक बदल दिया।
भारत के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश, फिडे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप मैच 2026 में चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव का सामना करेंगे। खेल की ग्लोबल गवर्निंग बॉडी फिडे ने मंगलवार को यह घोषणा की है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को बंद (वाइंडिंग-अप) करने का आदेश दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को बताया कि बैंक का लाइसेंस लगातार नियामकीय उल्लंघनों के कारण पहले ही रद्द किया जा चुका था और अब यह आदेश बैंक को बंद करने की प्रक्रिया का अंतिम चरण है।
अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। इसमें भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद की घटनाओं को दिखाया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


