Mumbai Bombay - Page 59
रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' के लोकप्रिय कंटेस्टेंट और अभिनेता धीरज धूपर उस वक्त चर्चा में आ गए, जब होस्ट रितेश देशमुख ने उनके परिवार पर शो के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। रितेश ने खुलासा किया कि धीरज के परिवार की ओर से कथित तौर पर शो के अंदर गेम से जुड़ी स्ट्रैटेजी वाली चिट भेजने की कोशिश की गई थी।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने शानदार करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं और भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब उन्होंने छह दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी सफर की सफलता के पीछे छिपे उस मंत्र का खुलासा किया है, जिसने उन्हें हर दौर में आगे बढ़ने की ताकत दी।
अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के जरिए दर्शकों के बीच खास मौजूदगी रखते हैं। मेगास्टार ने मंगलवार को हॉस्पिटल में भर्ती होने, सर्जरी और आईसीयू के बारे में बात की।
पवित्र श्रावण मास की शुरुआत से पहले टी-सीरीज ने भगवान शिव को समर्पित नया भक्ति गीत 'शिव शंभु शंकरा' रिलीज किया है। इस गीत के जरिए फैशन डिजाइनर रश्मि आर्या ने गायिका के रूप में अपना डेब्यू किया है।
साउथ सिनेमा के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी को तमिल फिल्म 'अमरन' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के अलावा सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड म्युजिक और सर्वश्रेष्ठ संपादन सहित तीन राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को नीट पेपर लीक और शिक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। इसके विरोध में अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को अपना दुख जाहिर किया।
अभिनेता विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी फिल्म 'मुसाफिर कैफे' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। '12वीं फेल' अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में बताया कि पिता बनने के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को सपाट हुई। सेंसेक्स 58 अंक या 0.08 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 77,649 और निफ्टी 22 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,216 पर था।
लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद सोमवार को सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली है। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम 4,100 रुपए तक बढ़ गया है।
मध्यपूर्व में तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 442.93 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,708.52 और निफ्टी 95.80 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,238.50 पर था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


