Maharashtra - Page 30
अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने भारतीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में 'बेस्ट एक्ट्रेस (सीरीज)' का पुरस्कार जीतकर नया कीर्तिमान हासिल किया है। शनिवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मेलबर्न जर्नी के बारे में बताया।
अभिनेत्री हर्षिता गौर आगामी फिल्म 'मिर्जापुर' में फिर से डिंपी पंडित के किरदार से वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री का मानना है कि मिर्जापुर वेब सीरीज से लेकर अब तक उनके काम में काफी ग्रोथ देखने को मिली है।
गायिका सुनिधि चौहान आज मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम है, लेकिन उनके करियर के शुरुआती सफर में अभिनेत्री तबस्सुम ने अहम रोल निभाया था। इस बात का खुलासा खुद सुनिधि चौहान ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में किया।
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गायिकी में डेब्यू किया है। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि गायन को लेकर वे पहले से पैशनेट थीं, लेकिन एक्टिंग के लिए फिल्मों के ऑफर आने लगे, जिससे ये सपना पीछे रह गया।
फिल्ममेकर मधुर भंडारकर का मानना है कि उनके जैसे इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर फिल्म इंडस्ट्री में किसी गुट या गैंग का हिस्सा नहीं होते हैं। उनके लिए, एक फिल्ममेकर के सफर का असली पैमाना बॉक्स-ऑफिस के नंबर नहीं, बल्कि वे यादें और जुड़ाव हैं जो एक फिल्म अपने दर्शकों के साथ बनाती है।
अभिनेता एजाज खान जल्द ही टीवी शो 'दिलों की राम लीला' में एक अलग किरदार निभाते नजर आएंगे। शो में वह वीरेंद्र सहगल नाम के पिता का किरदार निभाते दिखेंगे, जो अपनी भावनाएं आसानी से जाहिर नहीं करता।
अभिनेता और टीवी होस्ट अनूप सोनी ने अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'क्लास ऑफ 83' के छह साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़ी यादें ताजा की हैं। उन्होंने इस फिल्म में निभाए किरदार को अपने करियर के सबसे दिलचस्प रोल्स में से एक बताया।
संगीतकार और गायक अदनान सामी ने अपनी मां की 79वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट साझा की। अदनान की मां का निधन 2024 में हुआ था।
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में करीब सपाट बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 3 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,540.83 और निफ्टी 20.15 अंक या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,252.00 पर था।
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई पोस्ट साझा कर उन लोगों को जवाब दिया, जो महिलाओं से बात करते समय अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। अभिनेत्री ने दावा किया कि उन्हें गंदे और आपत्तिजनक मैसेज भेजने वालों में कुछ लोग खुद को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे और उनकी पार्टी का समर्थक बता रहे थे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


