Maharashtra - Page 70
फरहान अख्तर स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'तूफान' ने अपने रिलीज के 5 साल पूरे कर लिए हैं। गुरुवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के पुराने पन्नों को फिर से दोहराया।
सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह मध्य पूर्व में जारी तनाव और डॉलर इंडेक्स में मजबूती को माना जा रहा है।
मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को हल्की बढ़त के साथ हुई है। इस दौरान सेंसेक्स 186 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,388 और निफ्टी 63 अंक या 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,142 पर था।
अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के जारी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कामरा पर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इस आंदोलन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें सोनम वांगचुक का अनशन तुड़वाना चाहिए और खुद अनशन पर बैठना चाहिए।
भारत-यूनाइटेड किंगडम मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लागू होने पर इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी ने कहा कि इस समझौते के लागू होने से आभूषण, हीरे के आभूषण, प्रयोगशाला में उत्पादित हीरे के आभूषण, पॉलिश किए गए हीरे और अन्य कीमती पत्थरों से बने उत्पादों के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है क्योंकि यह समझौता इन उत्पादों पर टैक्स का बोझ कम करता है।।
हिंदी सिनेमा, टेलीविजन और रंगमंच की दुनिया में अलग पहचान बनाने वाली दिग्गज अभिनेत्री सुरेखा सीकरी को गुजरे हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन उनके निभाए किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। सख्त 'दादी सा' से लेकर संवेदनशील मां और मजबूत महिला के किरदार तक, उन्होंने हर भूमिका में जान डाल दी।
बॉलीवुड अभिनेत्री अंजना सुखानी ने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन, सलमान खान, जॉन अब्राहम और अजय देवगन जैसे बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर किया है।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी सत्र बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। शुरुआती तेजी के बाद दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद प्रमुख बेंचमार्कों निफ्टी और सेंसेक्स में 0.17 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली।
रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में अभिनेत्री माधुरी ग्रोवर और अभिनेता राम कपूर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली, जिसके बाद कुछ लोगों ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि शायद माधुरी राम कपूर को पसंद करने लगी हैं। अब शो से बाहर आने के बाद माधुरी ने इन सभी चर्चाओं पर खुलकर बात की है और कहा कि उनके और राम कपूर के बीच सिर्फ एक खास दोस्ती थी, जिसमें लंबी बातचीत, सीखने और एक-दूसरे को समझने का रिश्ता शामिल था।
निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' ने बुधवार को अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए। वर्ष 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को हर पल को खुलकर जीने, अपने डर पर काबू पाने और रिश्तों की अहमियत समझने का संदेश दिया था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


