Maharashtra - Page 79
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में बीते दिन मोशी इलाके में एक इमारत गिर गई थी, और मलबे में कई लोग फंस गए थे। गुरुवार सुबह 7 बजे तक 9 लोगों को बाहर निकाला गया।
मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने का असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला है और दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब आधा प्रतिशत कम हो गया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री सना सईद ने बतौर फिल्म निर्माता अपनी पहली फीचर फिल्म 'प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट' का पहला ड्राफ्ट पूरा होने पर जश्न मनाया। उनको ड्राफ्ट (कहानी या स्क्रिप्ट का प्रारंभिक मसौदा) मिल गया है।
बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ ने भारतीय सिनेमा के महान दूरदर्शी और मशहूर फिल्ममेकर-एक्टर गुरु दत्त को उनकी 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को हल्की तेजी के साथ हुई। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 336 अंक या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,822 और निफ्टी 112 अंक या 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,994.35 पर था।
मुंबई के चर्चगेट स्थित 80 साल से भी पुराने और मशहूर आइसक्रीम ब्रांड 'के रुस्तम' पर खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन के चलते एफडीए ने प्रतिष्ठान का फूड लाइसेंस निलंबित कर तत्काल प्रभाव से संचालन बंद करने का आदेश दिया है।
महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में लगातार भारी बारिश होने की वजह से पुणे और सोलापुर जिलों के लिए पानी का एक अहम स्रोत उज्जनी बांध 'डेड स्टोरेज लेवल' से ऊपर पहुंच गया है। गुरुवार सुबह 6 बजे तक बांध का जलस्तर 492.880 मीटर दर्ज किया गया।
महाराष्ट्र के लातूर जिले में गुरुवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। लातूर शहर और निलंगा इलाके के लोगों ने हल्की कंपन महसूस होने की जानकारी दी।
महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) क्षेत्र में बुधवार को निर्माणाधीन इमारत ढहने के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है। भारतीय सेना की टीम भी इस बचाव कार्य में शामिल हो गई है।
कल्याण-डोंबिवली नगर निगम क्षेत्र में शिवसेना के एक नगरसेवक द्वारा महिला डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


