India - Page 1119
-
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए के असम में अगली सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए रविवार को राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने बताया कि राज्यपाल से समय मांगा है और एनडीए की सरकार बनाने का दावा किया है।
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को परिवार के साथ तिरुमाला मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा की। सीईसी का यह दौरा पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद हुआ है।
-
पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब पार्टी जनता का विश्वास जीतने में लगी है। मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि आज छुट्टी है और सोमवार को एक बैठक होगी जिसमें कई निर्णय लिए जा सकते हैं।
-
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर नौ दिवसीय कैरेबियाई देशों की यात्रा पर थे, जो आज अंतिम चरण में है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की।
-
मदर्स डे के अवसर पर देश के कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने मां को त्याग, ममता, संस्कार और शक्ति का प्रतीक बताते हुए उनके योगदान को समाज और जीवन की सबसे बड़ी ताकत बताया।
-
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच और लगाए गए आरोपों पर पहली बार विस्तार से अपना पक्ष रखा है।
-
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत संधू ने दिल्लीवासियों और दिल्ली आने वाले लोगों से सुरक्षित और अनुशासित ट्रैफिक व्यवस्था वाला शहर बनाने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है।।
-
फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत हर रविवार को मनाया जाने वाला 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें कई एथलीटों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।।
-
आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला गया। गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से बड़े अंतर से हरा दिया।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक और तेलंगाना का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और हैदराबाद में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.