India - Page 136
एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी बैंक अपील करने की तैयारी कर रहा है। बैंक ने गुरुवार को कहा कि वह इस मामले में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के समक्ष अपील दायर करने की संभावना पर विचार कर रहा है।
गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में भारत के दोपहिया वाहन बाजार ने मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। इस दौरान ओणम त्योहार से बढ़ी मांग और पिछले वर्ष के अपेक्षाकृत कम आधार के चलते दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 18 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।
उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना को लेकर गैंग कनेक्शन की आशंका सामने आने के बाद एसटीएफ को भी जांच में लगाया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एच1एन1 और इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने अस्पतालों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
28 अगस्त… सिर्फ कैलेंडर में दर्ज एक तारीख नहीं है। इसी दिन 1928 में जन्म हुआ था एक ऐसे व्यक्ति का जिसके लिए सितार वादन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि साधना थी।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने नेपाल में आई भीषण बाढ़, उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, एमपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा के पेपर लीक, महिलाओं के लिए सपा की योजनाओं, वंदे मातरम विवाद और भाजपा की नीतियों समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। नेपाल त्रासदी पर चिंता जताते हुए उन्होंने भारत सरकार से वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने की अपील की।
कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार द्वारा गुरुवार को यह आरोप लगाए जाने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले के पास अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का प्रमाण पत्र है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने परिसीमन के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। खड़गे ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने पीएम मोदी को परिसीमन, संसद के मानसून सत्र के सत्रावसान में देरी और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री द्वारा एक टीवी इंटरव्यू में बताए गए संभावित विशेष सत्र के बारे में पत्र लिखा है।
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच कर्नाटक के कम से कम 17 लोग अब भी लापता हैं। कर्नाटक सरकार ने नेपाल में फंसे कन्नड़िगाओं का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
बढ़ती प्याज कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मूल्य स्थिरीकरण भंडार से प्याज की खुदरा बिक्री शुरू कर दी है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने गुरुवार को कृषि भवन से प्याज वितरण अभियान को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


