India - Page 146
मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स 236.01 अंक या 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,892.10 और निफ्टी 7.40 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,341.95 पर था।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्ति को लेकर एक अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 14446 जारी करते हुए मंत्रालय ने कहा, "नशे को ना कहने, जागरूकता फैलाने और नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने की शपथ लें।
मानसून ट्रफ के अचानक लोकेशन बदलने के कारण दिल्ली समेत देश के 23 राज्यों में मौसम ने करवट बदल ली है। पिछले 24 घंटों से जारी इस बदलाव के चलते राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर देशवासियों को मुबारकबाद दी है। इसके साथ ही पैगम्बर मुहम्मद के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।
भारतीय योग संस्कृति में ताड़ासन को सभी आसनों का आधार माना जाता है। इस आसन में शरीर को ताड़ के वृक्ष की तरह सीधा और संतुलित रखा जाता है।
सोने और चांदी की शुरुआत बुधवार को तेजी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब आधा प्रतिशत की तेजी देखी गई।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन-18' में नजर आ रहे हैं। आगामी एपिसोड में अभिनेता ने दिवंगत गजल गायक जगजीत सिंह की अपनी मनपसंद गजल के बारे में बताया।
तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक भयानक बस हादसा हुआ। इस दुर्घटना में बस में सवार पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि (सुबह 7:59 तक) बुधवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
ओणम त्योहार के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि ओणम हमारी समृद्ध संस्कृति और भाईचारे की भावना का उत्सव है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


