India - Page 149
केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंगलवार को 'क्रिटिकल मिनरल्स इनोवेशन हैकाथॉन 2026' (सीएमआईएच 2026) लॉन्च किया। इसका मकसद 'नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन' के लक्ष्यों को मजबूत करना है।
बंगाल की खाड़ी में 24 सदस्यीय चालक दल वाले एक व्यापारी जहाज एमवी ओशन विनर व उसके क्रू मेंबर अभी लापता हैं। यह बल्क कैरियर बंगाल की खाड़ी में डूब गया था।
हिंदी फिल्म जगत के जाने-माने निर्देशक कुकू कोहली का मंगलवार को 77 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल की 2013 के दुष्कर्म मामले में सरेंडर से छूट देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। अदालत ने उन्हें दो सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है।
पटना में मंगलवार को बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा को सिंगल-स्टेज करने और नेगेटिव मार्किंग हटाने जैसी मांगों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल करना पड़ा।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सामान्य बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा देने को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में रोडवेज के बेड़े में 250 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली।
आईआईटी दिल्ली के एमएससी छात्र ऋषिकेश कुमार की मौत के मामले में एक एक्सटर्नल जांच समिति बनाने का फैसला लिया गया है। यह फैसला आईआईटी दिल्ली ने लिया है।
बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 'समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम' (एसएसबीएसके) पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया।
एएफसी अंडर-20 एशियन कप चीन 2027 क्वालीफायर में हिस्सा लेने जा रही भारत की अंडर-20 पुरुष फुटबॉल टीम बुधवार को ताशकंद के लिए रवाना होगी। बेंगलुरु में हाल ही में खेले गए इंटरनेशनल फ्रेंडली मैचों में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा; वे एक भी मैच नहीं हारे और लगातार चार मैचों में कोई गोल नहीं खाया।
ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ओडिशा सरकार की महत्वाकांक्षी सुभद्रा योजना की पांचवीं किस्त जारी होने से पहले हुई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


