India - Page 175
दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में एक हॉस्टल के कमरे में बीएससी नर्सिंग की 19 साल की थर्ड-ईयर की छात्रा मृत पाई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगा रही है।
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में चार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गएस, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल पाने के कारण शहर कांग्रेस कमेटी को यह कार्यालय खाली करना पड़ा है।
झारखंड के रामगढ़ जिले के बरकाकाना थाना क्षेत्र स्थित हेहल में मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात के पावर प्लांट में शनिवार को भीषण हादसे में तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
दिल्ली-एनसीआर में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। शनिवार सुबह हुई हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी के लोकप्रिय विहार इलाके में बीती देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात से सनसनी फैल गई। गली नंबर-3 में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी, जबकि उसकी दूसरी 14 वर्षीय बेटी हमले में घायल हो गई।
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गायिकी में डेब्यू किया है। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि गायन को लेकर वे पहले से पैशनेट थीं, लेकिन एक्टिंग के लिए फिल्मों के ऑफर आने लगे, जिससे ये सपना पीछे रह गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और विश्व विख्यात विवेकानंद शीला स्मारक के शिल्पी एकनाथ रानडे की पुण्यतिथि पर कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।।
एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप में शनिवार को भारतीय टीम का मुकाबला मेजबान नीदरलैंड से होना है। मैच शाम 7:30 बजे से वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।
श्रावण शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


