India - Page 193
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में बुधवार को भारत के आयुष शेट्टी ने श्रीलंका के डुमिंडू अबेविक्रमा के खिलाफ 21-8, 21-10 से जीत हासिल की। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को जीतकर आयुष ने चैंपियनशिप के तीसरे राउंड में जगह बना ली है।
कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल शिखा इन में बुधवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड में कुल 9 लोगों की मौत हो गई। कोलकाता स्थित बांग्लादेश के उप उच्चायोग (डिप्टी हाई कमीशन) ने बताया कि मृतकों में 5 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है।
दिल्ली में ट्रक के सीएनजी सिलेंडर में हुए विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक अन्य घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 34वें मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया। नॉर्थ दिल्ली से मिले 208 रनों के लक्ष्य को साउथ दिल्ली ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया।
एशियन जूनियर रैपिड चेस चैंपियनशिप 2026 में भारत और तुर्कमेनिस्तान ने टॉप सम्मान साझा किए। बुधवार को मुंबई के आईटीसी मराठा शेराटन में विवान विशाल और शोहरादोवा लाला क्रमशः ओपन और गर्ल्स कैटेगरी में चैंपियन बने।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद जिस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं, मुझे लगता है कि उनके बर्ताव में सुधार हो सकता है, अगर राहुल गांधी इस पूरे मामले पर गंभीरता से विचार करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को रेल मंत्रालय की लगभग 9,450 करोड़ रुपए की कुल लागत वाली चार परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि इससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक सीएनजी पंप पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां एक ट्रक में जोरदार विस्फोट होने की सूचना मिली है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दौरे के दौरान कहा कि अमेरिका केंद्र शासित प्रदेश के लिए जारी यात्रा संबंधी एडवाइजरी पर फिर से विचार करेगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों और नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार शाम से ही सैकड़ों की संख्या में जुटे सफल अभ्यर्थी और प्रभावित कर्मचारी प्रोजेक्ट भवन (झारखंड मंत्रालय) के मुख्य द्वार पर जमे हुए हैं और सरकार से फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


