India - Page 213
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की जमकर सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने बड़े और विविधताओं से भरे प्रदेश में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना आसान नहीं है।
पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहले मरीज का रजिस्ट्रेशन रविवार को सफलतापूर्वक पूरा हो गया। बांकरा जिले के कोतुलपुर स्थित मेडिकेयर जनरल अस्पताल में योजना के तहत पहली मरीज पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हुई।
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने वंदे मातरम पर सोनिया गांधी के रुख पर सवाल उठाए, आरोप लगाया कि कांग्रेस इसके पूरे गायन का विरोध करती है। इससे साथ ही मौलाना ने कांग्रेस पर वोटबैंक की राजनीतिक का आरोप भी लगाया।
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की कर्मजीवी आवास योजना 2026 को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। योजना के तहत पेश किए गए 1,218 फ्लैटों में से 50 प्रतिशत से अधिक फ्लैट पहले ही दिन बिक गए।
नाग पंचमी हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है, जो नाग देवताओं की पूजा और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है। सावन महीने में मनाया जाने वाला यह पर्व विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना से जुड़ा हुआ है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान ड्यूटी करते समय अचानक से गिरकर जान गंवाने वाले एक पुलिस कांस्टेबल के परिवार को 30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के अलवर में किसान सम्मान निधि व फसल बीमा योजना के तहत किसानों को डीबीटी हस्तांतरण, 10,580 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरण और राजस्थान सरकार के 6,262 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किया।।
गुजरात के वलसाड जिले की वापी तहसील में बदमाशों ने एक व्यक्ति को डेटिंग ऐप के जरिए सुनसान स्थान पर बुलाया और मारपीट कर 14,000 रुपए लूट लिए। इस घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स फिलहाल कई शहरों में एक बड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं। उचित पता उपलब्ध न होने के कारण वे सामान की डिलीवरी नहीं कर पा रहे हैं।
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में नवनिर्मित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, भोगापुरम से रविवार आधी रात से वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


