India - Page 313
उत्तर प्रदेश के आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र से सोमवार को एक हॉरर किलिंग की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटी के कोर्ट मैरिज से नाराज पिता ने उसकी गला घोटकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह पूरा मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के नदगवां मार्ग का है।
महिला पहलवानों के खिलाफ यौन शोषण के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत दी है, जिन्हें इस मामले से बरी कर दिया है। बृजभूषण सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उन्होंने कभी खुद को अपराधी माना ही नहीं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि बाढ़ प्रभावित शिवसागर जिले में बिजली बहाल करने का काम तेजी से चल रहा है और पिछले 24 घंटों में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।।
रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। जैसे-जैसे शो का फिनाले करीब आ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के बीच हुई पुरानी बहस और विवाद एक बार फिर चर्चा में आने लगे हैं।
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने बाढ़ प्रबंधन में चूक और निजी यात्रा में सरकारी हेलीकॉप्टर को लेकर उठे सवालों पर जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि केरल में बाढ़ प्रबंधन में कोई चूक नहीं हुई।
देश के प्रमुख उद्योग संगठन एसोचैम ने भारत, फ्रांस और अरब देशों के बीच व्यापार, निवेश तथा कारोबारी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिजनेस फ्रांस और भारत एवं अरब देशों के वाणिज्य, उद्योग एवं कृषि मंडल के साथ रणनीतिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसकी घोषणा सोमवार को की गई।
मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (एमईसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एमईसीएल ने 'इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2024' के तहत कार्यकारी प्रशिक्षु (एग्जीक्यूटिव ट्रेनी) के विभिन्न 13 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
वेब रियलिटी शो 'लॉकअप-2' धीरे-धीरे दर्शकों के लिए मजेदार और इमोशनल पल लेकर आ रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा ने चौकाने वाला कंफेशन रिवील किया है, जिसे सुनकर शिवांगी जोशी आहत होकर रोने लगीं।
भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के मामले में बरी कर दिया। कोर्ट ने सबूतों का अभाव बताते हुए यह फैसला सुनाया।
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को पटना के एएन कॉलेज परिसर में जारी है। 10वें राउंड की मतगणना पूरी होने तक जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


