India - Page 324
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दो दिवसीय उदयपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। बड़ी सौगातों और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से पहले मुख्यमंत्री ने झाड़ोल के बीड़ा गांव में सुबह ग्रामीणों के बीच पहुंचकर मॉर्निंग वॉक की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में पीबीजी सोल्जरथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहे, जो इस पहल के संरक्षक हैं।
'तिरंगे' को स्वरूप देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की रविवार को जयंती है। 2 अगस्त 1876 को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में जन्मे वेंकैया को उनकी जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की 31 जुलाई की समयसीमा खत्म हो चुकी है और अंतिम दिन बड़ी संख्या में करदाताओं ने रिटर्न दाखिल किया। हालांकि, हर टैक्सपेयर के लिए 31 जुलाई आखिरी तारीख नहीं थी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मानसून की स्थिति बनी हुई है, इसलिए रविवार को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।।
देहरादून की शिक्षिका सृष्टि कंडारी के प्रकरण पर उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटनाक्रम को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस मामले में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद के पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) वी. अरविंद बाबू को उनकी ड्यूटी से हटा दिया है।।
नोएडा में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-123 की ग्रीन बेल्ट में बने खुले पंप की होदी में गिरने से चार वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को घोषणा की कि नीट-यूजी 2026 के अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) के लिए काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी और शैक्षणिक सत्र 8 सितंबर से शुरू होगा।।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को स्नातकोत्तर के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी) 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। यह समीक्षा परीक्षा का आयोजन सुचारू, सुरक्षित, पारदर्शी एवं तकनीकी-आधारित सुनिश्चित करने के लिए की गई जो 30 अगस्त 2026 को होने वाली है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


