India
अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के जारी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कामरा पर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इस आंदोलन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें सोनम वांगचुक का अनशन तुड़वाना चाहिए और खुद अनशन पर बैठना चाहिए।
तमिलनाडु की टीवीके सरकार आज अपने पहले पूर्ण बजट को अंतिम मंजूरी देने जा रही है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक होगी, जिसमें 2026-27 के राज्य बजट को मंजूरी दी जाएगी।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित गौरीकुंड के पास देर रात गहरी खाई में गिरे एक युवक को रेस्क्यू टीम ने बचाया है। फिलहाल उसे गौरीकुंड के एक अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
कर्नाटक के धारवाड़ में 45 वर्षीय एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉक्टर किरण होनन्नावर अपने फ्लैट में मृत पाए गए, जबकि उनका आठ साल का बेटा घर के दूसरे कमरे में गंभीर रूप से घायल मिला। उस पर चाकू से कई वार किए गए थे।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचने के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने आलोचकों को आड़े हाथों लिया है। मेसी ने उन आलोचकों को जवाब दिया है, जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान यह आरोप लगाते रहे हैं कि फीफा में अर्जेंटीना को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा से पहले श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा। भव्य रथयात्रा के शुभारंभ से पहले तीनों रथों के सामने ओडिसी नृत्य कलाकारों ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के लिए भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया।
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (16 जुलाई) को वेल्स के कार्डिफ में स्थित अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट स्टेडियम सोफिया गार्डन्स में खेला जाना है। यह मैदान भारतीय टीम को काफी रास आता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।
ओडिशा के पुरी समेत देशभर में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारी हो चुकी है। रथ यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे हैं।
अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। अर्जेंटीना की इस जीत के हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने टीम की ओर से लगे दोनों ही गोल में अहम भूमिका निभाई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


