India - Page 396
शिक्षा व्यवस्था में सुधार और संबंधित मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प पर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने प्रतिक्रिया दी है। जहां नसीरुद्दीन शाह ने छात्रों के साथ हुए कथित व्यवहार की आलोचना की, वहीं प्रीति जिंटा ने बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की।
सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को एक प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई। इसकी वजह मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ना है।
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली पुलिस ने पत्थरबाजी और पुलिस कार्रवाई किए जाने के आरोपों का खंडन किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए तथाकथित वीडियो को 'गुमराह' करने वाला बताया और लोगों से बिना पुष्टि की गई जानकारी शेयर न करने की अपील की।
दिल्ली पुलिस ने संसद तक 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के मार्च के दौरान हुई हिंसक झड़प के सिलसिले में अब तक 10 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि प्रदर्शन के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में ये एफआईआर दर्ज की गई हैं।
केंद्र सरकार ने असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में कनेक्टिविटी की समस्या को दूर करने के लिए अहम कदम उठाए हैं। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने आपातकालीन उपाय के तौर पर आईसीआर (इंट्रा सर्किल रोमिंग) सुविधा शुरू की है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता बेहतर हो सके।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मंगलवार देर रात गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। वांगचुक को आगे के उपचार के लिए मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल स्थानांतरित किया गया था।
चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 के चौथे संस्करण के पेनल्टीमेट राउंड में मंगलवार को भारतीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) एम. प्रणेश ने वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश को लगातार दूसरी हार का स्वाद चखाया, जबकि जीएम निहाल सरीन ने हमवतन अर्जुन एरिगैसी को शिकस्त दी।।
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान और अमेरिका में जारी तनातनी के बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने मंगलवार को दावा किया कि अमेरिकी सेना ने दो तेल टैंकरों के गुमराह कर गलत रास्ते पर भेजा, जिस कारण उन्हें धमाकों का सामना करना पड़ा।।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह 'ग' के अंतर्गत लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक तथा कैशियर कम सहायक लेखाकार सहित विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


