India - Page 406
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को पहाड़ से पत्थर गिरने से हादसा हो गया। इन पत्थरों की चपेट में एक यात्री बस आ गई।
हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे यौन उत्पीड़न के आरोपी एक ट्रेनी आईपीएस अफसर ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। रविवार को उसके खिलाफ एक महिला ट्रेनी अफसर ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के माध्यम से उत्तराखंड से फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज का निर्यात शुरू हो गया है और पहली खेप को मध्य पूर्व के देश इराक भेजा गया है। इससे देश के खाद्य उत्पादों के निर्यात पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 की ओएमआर उत्तर-पत्रिकाओं को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को खारिज किया है। एनटीए ने कहा है कि जिन ओएमआर शीटों को कुछ अभ्यर्थियों की उत्तर-पत्रिका बताकर प्रसारित किया जा रहा है, वे एनटीए द्वारा जारी दस्तावेज नहीं हैं।
गुरु पूर्णिमा 2026 इस वर्ष बुधवार, 29 जुलाई को मनाई जाएगी। जानें गुरु पूर्णिमा का महत्व, महर्षि वेदव्यास जयंती, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, दान, परंपरा और इस दिन क्या करें तथा क्या नहीं करें।
देवशयनी एकादशी 2026 इस वर्ष शनिवार, 25 जुलाई को मनाई जाएगी। जानें देवशयनी एकादशी का धार्मिक महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत नियम, व्रत कथा, चातुर्मास का महत्व, भगवान विष्णु की आराधना का सही तरीका, क्या करें और क्या न करें। पढ़ें संपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर।
भारत और स्पेन अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म यूपीआई-बिजुम को आपस में जोड़ने को लेकर बातचीत में तेजी लाने के लिए सहमत हो गए हैं। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय की ओर से दी गई।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोमवार को अपना जन्मदिन परिवार और समर्थकों के बीच सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार के साथ केक काटा और उनका आशीर्वाद लिया।
दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत संत नगर इलाके में सोमवार को दो लोगों के शव संदिग्ध हालात में मिले। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
अहमदाबाद के रामोल इलाके में कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। सोमवार तड़के सिविल अस्पताल में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की बुरी तरह जलने के कारण मौत हो गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


