India - Page 489
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे 'मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान' की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य इस अभियान के तहत 70 लाख पौधे लगाना है, जिससे राजधानी के पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को दिल्ली सरकार की 70 लाख पौधे लगाने की महत्वाकांक्षी योजना का उद्घाटन करेंगे। इस अभियान के तहत नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) राजधानी के 34 स्थानों पर "मेगा वृक्षारोपण अभियान" आयोजित करेगी।
महाराष्ट्र कांग्रेस अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी के विरोध में भाजपा और आरएसएस के खिलाफ मंगलवार से राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने साफ कर दिया है कि उनका फीफा विश्व कप का सफर अब खत्म हो गया है। उन्होंने पुष्टि की कि स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल की हार के साथ उन्होंने अपना आखिरी विश्व कप खेल लिया है।
महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश को देखते हुए महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने सोमवार को रायगढ़, रत्नागिरी और अन्य प्रभावित जिलों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।।
रामलला मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार किए जाने के बाद ट्रस्ट ने वरिष्ठ सदस्य कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस मंगलवार से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।
गुजरात एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने सोमवार को कथित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से तीन को पुलिस रिमांड के दौरान जांच के तहत बनासकांठा जिले के पालनपुर स्थित भागल गांव ले जाकर घटनाक्रम का पुनर्निर्माण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'पौधरोपण महाभियान-2026' के दृष्टिगत जनप्रतिनिधियों से वर्चुअली संवाद किया। इस संवाद में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, महापौर, जिला पंचायत अध्य़क्षों, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, निवर्तमान ग्राम प्रधानों, पंचायत सदस्यों, नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों के पार्षदों आदि की सहभागिता रही।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ सोमवार को पवित्र तटीय शहर पुरी में आगामी वार्षिक रथ यात्रा के लिए भारतीय रेलवे की तैयारियों की समीक्षा की। इसका उद्देश्य इस उत्सव के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करना है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


