India - Page 493
-
फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा ने अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ अपनी आने वाली फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है। अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है, लेकिन निर्देशक के मुताबिक, कहानी महात्मा गांधी के जीवन के उस दौर पर आधारित है, जो भारत की आजादी के समय का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा था।
-
जंतर-मंतर और देश के अन्य हिस्सों में छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्यीय हाई पावर एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया है। यह समिति विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों के विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी और समय-समय पर अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप सकती है।
-
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के निवेशकों को गुरुवार सुबह उस समय बड़ा झटका लगा, जब उनके म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में अचानक भारी गिरावट दिखाई देने लगी। कई ग्राहकों ने शिकायत की कि उनके निवेश पर 30 प्रतिशत से लेकर 70 प्रतिशत तक का नुकसान दिख रहा है।
-
अभिनेता रवि दुबे नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' में भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ था, जिसकी झलक अभिनेता रवि दुबे ने गुरुवार को शेयर की।
-
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक बापू सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बिहार के 11 लाख 18 हजार 937 गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान की स्वीकृति की घोषणा की। इन आवासों के निर्माण के लिए 13,427 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
-
लखनऊ में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर पहले अपनी अलग रह रही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर लौटकर अपनी बहन को गोली मारी और फिर खुदकुशी कर ली।
-
झारखंड में जेपीएससी की भर्ती परीक्षाओं के जरिए की गई नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।।
-
तेलंगाना विधानसभा में उपनेता टी. हरीश राव ने गुरुवार को राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी को उनके पद से हटाने की मांग की है। दरअसल, उनके ऊपर पैसे की वसूली और मनमाने तरीके से तेलंगाना में सेक्शन 22 ए के तहत निजी क्षेत्रों की संपत्तियों को जब्त करने का आरोप लगा है।
-
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने बेसिक बचत बैंक जमा (बीएसबीडी) खातों से नकद निकासी की फीस में बदलाव किया है। अब खाताधारकों को एक निश्चित सीमा से अधिक बार निकासी करने पर, इस फीस का भुगतान करना होगा।
-
व्यस्त दिनचर्या में अक्सर असंतुलित खान-पान और शरीरिक मूवमेंट ने होने से अक्सर शरीर से जुड़ी समस्या होना आम है, लेकिन जिंदगी से थोड़ा समय निकालकर योग और खानपान पर ध्यान दिया जाए तो इससे निजात पाई जा सकती है। योग के इन्हीं आसनों में कूर्मासन योग है, जिसको करने से शरीर के साथ-साथ मन को भी शांति मिलती है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.