India - Page 500
जम्मू-कश्मीर के बारामूला पुलिस ने एक कुख्यात ड्रग तस्कर की 29 लाख रुपए से अधिक मूल्य की अचल संपत्तियां जब्त कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ(1) के तहत की गई।
राम मंदिर चंदा विवाद के बीच सोमवार को होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक से पहले, राम मंदिर से जुड़े संतों ने रविवार को कहा कि मंदिर के लिए मिले दान से जुड़े आरोपों की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जांच रिपोर्ट पर चर्चा के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।।
पूर्वोत्तर दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में 20 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने के 18 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही हत्या में शामिल हथियार, एक चाकू भी बरामद कर लिया गया है।।
उत्तराखंड के चमोली में पुलिस ने चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपी एक वाहन में चोरी का सामान ले जा रहे थे, उसी दौरान पकड़े गए।
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरान वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे, एफआईआई की चाल, कच्चे तेल की कीमत और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता अपडेट से बाजार का रुझान तय होगा।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट से समुद्र में लापता हुए सात मछुआरों में से एक रविवार को सुरक्षित वापस लौट आया, जबकि बाकी छह मछुआरों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर बचाव अभियान जारी है। कोस्ट गार्ड, नौसेना और मरीन पुलिस मिलकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंतर-राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली के गोकलपुरी पुलिस स्टेशन की एक टीम ने 'बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण' (पॉक्सो) कानून के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया और अगवा की गई एक नाबालिग लड़की को बचाया।।
स्विट्जरलैंड के जिनेवा में एआई गवर्नेंस पर पहला यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल डायलॉग आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह 6-7 जुलाई को इस डायलॉग में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में शामिल 'नागिन' आज भी दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान रखती है। इस फिल्म की कहानी, इसके गाने और इसका रहस्यमय अंदाज आज भी लोगों को याद है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


