India - Page 512
-
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने सोमवार को दक्षिण-पश्चिम खासी हिल्स में वेलॉई-मावकिरवाट-रंगथोंग सड़क के 140 करोड़ रुपए के अपग्रेडेशन कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने इसे एक अहम ग्रोथ कॉरिडोर बताया, जिसमें पर्यटन, कृषि, व्यापार और जरूरी सेवाओं तक पहुंच को बढ़ावा देने की क्षमता है।
-
गुजरात के बोटाद जिले में हुई 43.11 लाख रुपए के हीरों की चोरी का पुलिस ने महज सात घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। बोटाद और अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी किए गए हीरे बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अहमदाबाद के एक रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 129.80 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क (अटैच) कर ली हैं। यह संपत्तियां रोनक रवजीभाई सोनानी, विपुलभाई गोरधनभाई गंगानी, केशव नारायण ग्रुप और अन्य लोगों से जुड़ी बताई गई हैं।
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली नगर निगम मुख्यालय के केदारनाथ साहनी सभागार में ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान 2026' का शुभारंभ किया और विभिन्न नगर निगम वार्डों को एक करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित किया।।
-
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा और टीडीपीएल एजेंसी की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के बाद आंदोलनकारी छात्र नेताओं ने इसे अपने लंबे संघर्ष की महत्वपूर्ण सफलता बताया। इस मुद्दे पर 16 दिनों से अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह खुशी का अंतिम पड़ाव नहीं है और शिक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
-
दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग की हत्या के मामले में उसके ही रिश्ते के भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर बुराड़ी के अजीत विहार इलाके से सूटकेस में छिपाया गया लड़की का शव बरामद किया गया।
-
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ स्थित होटल में सोमवार को लगी आग में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
-
झारखंड में 24 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन को सोमवार शाम को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब राज्य सरकार ने आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग मानते हुए जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने का फैसला किया। सरकार के निर्णय की जानकारी मिलते ही रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।
-
झारखंड सरकार द्वारा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के बाद इस परीक्षा के जरिए चयनित होकर विभिन्न पदों पर कार्यरत अभ्यर्थियों में नाराजगी फैल गई। फैसले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी सोमवार को झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के बाहर जुट गए और सरकार के निर्णय के खिलाफ हंगामा किया।
-
देहरादून में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 18 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर अवकाश घोषित किया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.