India
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि वृक्षारोपण को अपने जीवन के संस्कारों और उत्सवों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि परिवार के शुभ अवसरों, मांगलिक आयोजनों और विशेष दिनों को वृक्षारोपण से जोड़कर हम प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभा सकते हैं।
यानिक सिनर विंबलडन के पुरुष एकल का खिताब लगातार दूसरी बार जीतने में सफल रहे हैं। सिनर ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से हराया।
राजस्थान के डूंगरपुर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां धम्बोला थाना क्षेत्र के बड़ी गांव स्थित वात्रक एनीकट में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया।
महिला बंदियों के पुनर्वास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने केंद्रीय जेल, अमृतसर में ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत स्थापित कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर थे। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को ऑस्ट्रेलियन मीडिया खासकर प्रिंट मीडिया ने हाथों-हाथ लिया।
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने रविवार को गोल मार्केट क्षेत्र में 'एक पेड़ मां के नाम ऑन संडे' अभियान के तहत सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस अभियान का यह लगातार 32वां सप्ताह था।
तेलंगाना की पुलिस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति की तलाश तेज कर दी है, जिस पर अपनी पत्नी, दो छोटे बेटों और पॉक्सो मामले में शिकायत करने वाले परिवार के तीन लोगों की हत्या करने का आरोप है। मृतकों में पीड़िता भी शामिल है।
भारतीय शॉटगन शूटर नायब सूबेदार नीरू ढांडा ने इटली के लोनाटो में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। वह इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैप शूटर बनीं।
बद्रीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान की चोरी के मामले पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस अपराध में संलिप्त दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अमित शाह ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, इस अभियान से जुड़े 25,000 से अधिक वॉलंटियर्स और स्थानीय निवासियों को हार्दिक बधाई दी है। यह बधाई गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मियावाकी पद्धति के जरिए महज एक घंटे के भीतर 3.61 लाख से ज्यादा पौधे रोपकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की शानदार उपलब्धि पर दी गई है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


