India - Page 620
दिल्ली में शनिवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के सदस्य राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया और एनटीए अधिकारियों से मिलने की अनुमति नहीं दी।
राजधानी शिमला के संजौली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप शनिवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।
पंजाब के लुधियाना में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों, कल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की राजनीतिक स्थिति पर बात रखी। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद भारत में पेट्रोल की कीमतों में कमी आई है।
बिहार के दरभंगा के चन्दनपट्टी चौक के पास यामहा मोटरसाइकिल शोरूम के मैनेजर की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।।
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 को लेकर ऑनलाइन प्रसारित किए जा रहे फर्जी विज्ञापनों और घोषणाओं से श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यात्रा से संबंधित आधिकारिक जानकारी केवल सरकार के अधिकृत पोर्टल पर ही उपलब्ध है।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने फर्जी एयरलाइंस टिकट बुकिंग के नाम पर अमेरिका और यूरोप के नागरिकों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
झारखंड के रामगढ़ जिले में एक बंद पड़ी कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान जहरीली गैस सूंघने से चार युवकों की मौत हो गई।
मशहूर स्टैंडअप कमीडियन प्रणीत मोरे द्वारा एक कॉमेडी शो के दौरान की गई विवादित टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ '370 बिरयानी' विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है। इस मामले पर अब शिवसेना (यूबीटी) की वरिष्ठ नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया देते हुए सामाजिक जिम्मेदारी और मर्यादाओं का ध्यान रखने की नसीहत दी।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से मैच विलंब से शुरू हुआ और 50-50 ओवर की जगह 25-25 ओवर का खेला जा रहा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


