India - Page 639
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक और जहाज को नुकसान की खबर है। ओमान स्थित दूतावास ने एक्स पर बयान जारी कर कहा है कि उनकी नजर इस पूरी घटना पर बनी हुई है।
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एमटी सेट्टेबेलो तेल टैंकर हादसे के बाद लापता बताए जा रहे तीन भारतीयों के मौत की पुष्टि की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोनोवाल ने इस दुखद घटना पर खेद जताया।
बिहार के खगड़िया जिले में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों को मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए। इस घटना के बाद गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक कमोडिटी बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों के अवैतनिक घरेलू श्रम को महत्वपूर्ण आर्थिक और सामाजिक मान्यता देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट के निर्णय से दुर्घटना पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा मिलने में सहायता मिलेगी और समाज में गृहिणियों के योगदान को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान में गुरुवार से गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि राज्य में एक 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 11 जून से 14 जून के बीच बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर डिवीजन के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, यदि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष दोबारा गंभीर रूप लेता है, तो वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं।।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने केजीएमयू और एसजीपीजीआई से जुड़े कथित धर्मांतरण मामलों का संज्ञान लिया है। हर डेंटल और मेडिकल कॉलेज में धर्मांतरण रोकथाम केंद्र बनाए जाने के आदेश पर मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर लालू यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ जन्मदिन का केक काटा।
भारत सरकार ने एथेनॉल मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने 22 प्रतिशत, 25 प्रतिशत, 27 प्रतिशत और 30 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल (ई22, ई25, ई27 और ई30) को केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) से छूट देने की घोषणा की है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


