India - Page 654
-
संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव जारी रहा। लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस बल के प्रयोग का मुद्दा उठाते हुए जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।
-
कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु परियोजना और तमिलनाडु के जल अधिकारों को लेकर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने मंगलवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। उन्होंने इस मुद्दे को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सदन की कार्यवाही रोककर इस पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की।
-
संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की है। समाजवादी पार्टी (सपा), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों ने इन मुद्दों पर सदन में व्यापक चर्चा कराने की मांग करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
-
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने 'एंटी-पेपर लीक' बिल को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो को फेसबुक से कुछ समय के लिए हटाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हालांकि, मेटा ने इस घटना पर माफी मांग ली है और कंपनी के प्रवक्ता ने वीडियो हटने की वजह तकनीकी गड़बड़ी को बताया है।
-
लोकसभा में 'पब्लिक एग्जामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026' पेश किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को संसद भवन परिसर की लाइब्रेरी बिल्डिंग (पीएलबी) में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' हुई।।
-
उत्तराखंड में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
-
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी के एक बड़े रैकेट को को पकड़ने पर पुलिस और एजेंसियों की तारीफ की है।
-
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहाड़ गांव के पास एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
-
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के शॉट पुट एफ57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर शर्मिला धनखड़ ने खुशी जताई है। वहीं, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शर्मिला को बधाई दी है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.