India - Page 699
-
भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान के झूठ और प्रोपेगेंडा को उजागर किया है। भारतीय सेना से जुड़े फैक्ट चेक में उन दावों को गलत बताया गया है, जिनमें पाकिस्तान से चलने वाले प्रोपेगैंडा हैंडल झूठा दावा कर रहे हैं कि भारतीय सेना को नई दिल्ली में तैनात किया गया है और वह प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल कर रही है, जिससे कई लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं।
-
सोमवार को दक्षिण सिक्किम के मामरिंग स्थित निर्माणाधीन समरदुंग सुरंग में भूस्खलन के कारण गैस रिसाव होने की आशंका है। राहत व बचाव दल को सुरंग में 12 से 20 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है।
-
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से जनजीवन प्रभावित बना हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन की ओर से जारी सोमवार शाम की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 36 सड़कें बंद हैं, जबकि 43 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
-
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, लगातार हो रहे पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे युवाओं के प्रदर्शन ने सोमवार को राजनीतिक रंग ले लिया। आम आदमी पार्टी (आप) के कई वरिष्ठ नेता प्रदर्शन में शामिल हुए और केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने तथा आंदोलनकारियों के साथ सख्ती बरतने का आरोप लगाया।
-
कांवड़ यात्रा के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील करते हुए रामपुर के मौलाना मोहम्मद जमील हयात ने कहा कि धार्मिक यात्राएं पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ निकलनी चाहिए, लेकिन इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने विशेष रूप से डीजे की तेज आवाज को लेकर चिंता जताई और श्रद्धालुओं से ध्वनि का स्तर नियंत्रित रखने की अपील की।
-
अमेरिका और ईरान के बीच एमओयू समझौता टूटने के बाद दोबारा जारी जंग से मिडिल ईस्ट में तनाव के हालात बने हुए हैं। दोनों ही ओर से लगातार हमले जारी हैं।
-
लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद सोमवार को सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली है। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम 4,100 रुपए तक बढ़ गया है।
-
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। जेपी नड्डा ने इस मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए कहा कि हमारी बातचीत जारी है।
-
अगर आपके बॉस के नाम से अचानक वाट्सएप पर कोई मैसेज आए, जिसमें लिखा हो कि मैं मीटिंग में हूं… तुरंत ये पेमेंट कर दो… तो क्या आप बिना सोचे पैसे ट्रांसफर कर देंगे…? देश की एक बड़ी कंपनी ने यही गलती कर दी… और देखते ही देखते करोड़ों रुपए साइबर ठगों के खातों में पहुंच गए।।
-
राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त व जनसंपर्क अधिकारी राजीव रंजन ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.