India - Page 709
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों क्राइम और पुलिस अधिकारियों की सच्ची कहानियों पर बनी सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। इन्हीं में से एक है अभिनेता रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश', जिसने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।
बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में पहली बार चुना गया है। दुबे ने इसे अपने सपने के सच होने जैसा बताया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर-पश्चिम भारत में जारी भीषण और गंभीर लू से राहत मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट शुरू होगी, जबकि राजस्थान, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों तक गर्मी का असर बना रह सकता है।
कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्दारमैया ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बावजूद वह सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे। वह अपनी बाकी की जिंदगी में संविधान की रक्षा के लिए काम करेंगे।
बकरीद का त्योहार हमेशा खुशियों, परिवार और अपनों के साथ बिताए खूबसूरत पलों के लिए जाना जाता है। इस खास मौके पर एक तरफ बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान ने अपनी दिवंगत मां जरीन खान को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया।
हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मामले में गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को भोपाल स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरिबाला सिंह पर अपनी बहू ट्विशा शर्मा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और कथित रूप से आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में नवगठित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के काम को मजबूत करने के लिए सात दिनों के भीतर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 600 हेक्टेयर भूमि सौंप दी है।।
संयुक्त राष्ट्र की मौसम और जलवायु एजेंसी ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ वर्षों में गर्मी और बढ़ेगी। वैश्विक तापमान में पहले मुकाबले ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज होगी जिससे पुराने रिकॉर्ड टूटेंगे।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) और ब्रिटेन के मौसम विभाग (मेट ऑफिस) की ओर से जारी एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अगले पांच वर्षों के दौरान वैश्विक औसत तापमान रिकॉर्ड स्तर पर या उसके करीब बना रह सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आर्कटिक क्षेत्र में तापमान वृद्धि वैश्विक औसत की तुलना में अधिक रहने की संभावना है।
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित एटीएस डोल्से सोसायटी में रहने वाले 56 वर्षीय रूपम गुप्ता साइबर ठगों का शिकार हो गए। शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगों ने उनसे करीब 48 लाख रुपए की ठगी कर ली।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


