India - Page 741
-
बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) सेक्टर की साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरकार और निजी क्षेत्र की साझेदारी के तहत 'डिजिटल थ्रेट रिपोर्ट 2025-26: फ्रॉम फ्रंटलाइन इंटेलिजेंस टू कलेक्टिव फोरसाइट' जारी की गई।
-
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने सोमवार को घोषणा की कि भारत के 104 हवाई अड्डे अब 100 प्रतिशत नवीकरणीय (रिन्यूएबल) ऊर्जा से संचालित हो रहे हैं। यह उपलब्धि देश में विमानन अवसंरचना (एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर) को अधिक टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
-
वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है।
-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। बेंगलुरु और नई दिल्ली में हुई कई राजनीतिक बैठकों से संकेत मिला है कि पार्टी हाई कमांड आने वाले दिनों में अंतिम निर्णय ले सकती है।
-
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को एलुरु जिले में स्थित महत्वाकांक्षी पोलावरम सिंचाई परियोजना का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से परियोजना क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया और विभिन्न महत्वपूर्ण हिस्सों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की।
-
अभिनेता केके मेनन अलग-अलग तरह की भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में जासूस, नेता, अपराधी और कई गंभीर किरदार निभाए हैं, लेकिन अब वह पहली बार एक स्कूल हेडमास्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
-
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में रूस ने यूक्रेन के नागरिक ढांचे को निशाना बनाया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस पर एक बार फिर आम नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।
-
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधायकों को खरीद-फरोख्त वाले बयान दिए थे। इस पर भाजपा नेताओं ने कहा कि उमर अब्दुल्ला ने भाजपा को बदनाम करने के लिए ये आरोप लगाए हैं।
-
नई दिल्ली स्थित कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और व्यापक तलाशी अभियान के बाद लंबे समय से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी, डकैती और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।
-
अभिनेत्री अक्षरा हासन अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिमुलाक्रा' की रिलीज की तैयारी में हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसमें अक्षरा 'निवी' के किरदार में नजर आ रही हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.