India - Page 791
-
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अयोध्या के संत समाज ने खुलकर उनके समर्थन में मोर्चा संभाल लिया है। संतों ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार न करने की अपील की।
-
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के कई जिलों में 7 जुलाई तक बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि कई इलाकों में सप्ताहांत के दौरान 200 मिमी से 250 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है।
-
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशल मुकाबले शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। पहले टी20 के बारिश से रद्द होने के बाद दूसरे मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडर रहा है।
-
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त दर्ज की गई।।
-
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जोधपुर पहुंचकर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जोधपुर में संशोधित 'उड़ान' योजना का भी शुभारंभ किया।
-
अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। इस खास अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो के साथ-साथ अमेरिकी सरकार और वहां की जनता को शुभकामनाएं दीं।
-
अगले साल प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को अपने पहले दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ पहुंचे।
-
बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ फिर से काम करने के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि इस फिल्म पर काम करना किसी 'शूट' से ज्यादा एक 'मजेदार रीयूनियन' जैसा लगा।
-
आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने अपर पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार के साथ थाना कासना, दनकौर और रबूपुरा क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
-
तमिलनाडु टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड (टीआरबी) ने शनिवार से शुरू होने वाली तमिलनाडु टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीएनटीईटी) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सख्त ड्रेस कोड और सुरक्षा नियम लागू किए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और गड़बड़ी मुक्त बनाने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर बेल्ट, जूते, ऊंची हील वाली सैंडल और डिजिटल घड़ी पहनने की मनाही है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.