India - Page 917
-
केंद्र में अपनी सरकार के 12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'किसान समृद्धि' का विशेष उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना जैसी कई पहल किसानों की आय की सुरक्षा के साथ-साथ खेती को अधिक सशक्त बना रही हैं।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के कई नेताओं से मिली शुभकामनाओं के लिए उनका धन्यवाद किया है। ये शुभकामनाएं उन्हें भारत में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर मिली हैं।
-
नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार संचालित एक ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-
लोकप्रिय शो 'द बिग बैंग थ्योरी' में पेनी का किरदार निभाकर दुनियाभर में पहचान बनाने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस केली कुओको जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर जल्द ही एक और नन्हा मेहमान आने वाला है।
-
दिल्ली पुलिस की साउथ डिस्ट्रिक्ट साइबर पुलिस स्टेशन ने एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी ऑनलाइन हेलीकॉप्टर और ट्रैवल बुकिंग वेबसाइटों के जरिए देशभर में लोगों से ठगी कर रहा था।
-
हमारे देश में कई तरह के लोग हुए, जिनका देश के विकास में अपनी अलग पहचान और योगदान रहा। कुछ ने इमारतों का निर्माण किया, कुछ ने सड़कों और पुलों से विकास की राह आसान बनाई, लेकिन कुछ व्यक्तित्व ऐसे भी होते हैं, जो केवल संरचनाएं नहीं गढ़ते, बल्कि राष्ट्र की दिशा और गति तय करते हैं।
-
हरियाणा के हांसी में गुरुवार सुबह एक जिम संचालक की हत्या से सनसनी फैल गई। हमलावरों ने जिम संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं।
-
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में 0.40 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
-
मणिपुर के लीलोन वैफेई गांव से 13 मई 2026 को कथित अपहरण के बाद लापता हुए नागा समुदाय के छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सभी शवों को इंफाल स्थित जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान के शवगृह में रखा गया है।
-
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में शानदार रहा। भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.