Tamil Nadu
चेन्नई और उसके आस-पास के इलाकों समेत तमिलनाडु के कई हिस्सों में रविवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य और पड़ोसी पुडुचेरी में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
चेन्नई के प्रसिद्ध समुद्र तटों पर घूमने आए लोगों को फ्री इंटरनेट सेवा मिलेगी। इसके लिए ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन शहर के समुद्र तटों पर 107 नए वाई-फाई युक्त स्मार्ट पोल लगाने की योजना बना रहा है।
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय बैंक अधिकारी (लोकल बैंक ऑफिसर) के कुल 250 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।।
तमिलनाडु में अब शराब महंगी हो जाएगी। राज्य सरकार ने पीने की शराब की हर बोतल और कंटेनर पर 20 रुपये तक का नया पर्यावरण एवं सामाजिक कल्याण उपकर लगाने का फैसला किया है।
चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने शनिवार को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है।।
इसमें सड़क किनारे काम करने वाले 12,500 टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर मैकेनिक भी शामिल होंगे। सरकार राज्य के पारंपरिक ऑटोमोबाइल वर्कफोर्स को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में बदलाव के लिए तैयार कर रही है।
तमिलनाडु के कृषि और किसान कल्याण मंत्री आर. विनोद गुरुवार को विधानसभा में राज्य का 2026-27 का अलग कृषि बजट पेश करेंगे। किसान फसल ऋण माफी, उच्च खरीद मूल्य और जलवायु संबंधी चुनौतियों से निपटने के उपायों पर महत्वपूर्ण घोषणाओं की उम्मीद कर रहे हैं।
तमिलनाडु के चार जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जबकि अगले कुछ दिनों में कई अन्य जिलों में मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।।
तमिलनाडु के वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने बुधवार को टीवीके सरकार का पहला बजट पेश किया। इसमें राजस्व जुटाने, शिक्षा के बुनियादी ढांचे और लंबे समय की आर्थिक वृद्धि पर केंद्रित एक वित्तीय रोडमैप की रूपरेखा तैयार की गई।
तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन ने पुलिस की गिरफ्त से रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री सी. विजय जोसेफ पर हमला बोला है। उदयनिधि ने दावा किया है कि टीवीके सरकार ने असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मुझे गिरफ्तार कराया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


