Uttar Pradesh - Page 65
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-135 पर ड्रमंडगंज घाटी के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद आग लग गई।
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विरुद्ध 40 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद आरआर आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, जबकि लगातार चौथा मुकाबला गंवाकर एलएसजी 9वें स्थान पर मौजूद है।
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 32वें मैच में जीत के लिए 160 रन का टारगेट रखा है। खराब शुरुआत के बाद टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में रवींद्र जडेजा का अहम योगदान रहा।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। एलएसजी की निगाहें लगातार हार के क्रम को तोड़ने पर होंगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार 23 अप्रैल को अपराह्न 4:00 बजे परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के दृष्टिगत उन्होंने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की।
महिला आरक्षण संशोधन विधेयक विपक्ष द्वारा खारिज किए जाने के विरोध में भाजपा की और से लखनऊ में 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता और सीएम योगी आदित्यनाथ अपने आवास से निकलकर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ विधानसभा तक पैदल पहुंचे।
समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने दोनों की याचिकाएं खारिज कर दी हैं।
सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास ने गौतम बुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को पत्र लिखकर नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद बड़े पैमाने पर की गई गिरफ्तारियों और हिरासत पर गंभीर चिंता जताई है।।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश जमील उर्फ छोटू ढेर हो गया।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


