Uttar Pradesh - Page 68
नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी उग्र रूप लेता नजर आया। सेक्टर-121 स्थित गढ़ी चौखंडी इलाके में प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर पुलिस पर पथराव किया, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन पर वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की समीक्षा की। फिर वे उत्तराखंड के देहरादून रवाना हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का उद्घाटन करने से पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक रोड शो किया। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल ही में हुए उग्र प्रदर्शन और बवाल के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए आज पूरे औद्योगिक क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-देहरादून मार्ग पर पहले 'रेस्ट-होल्ड एरिया' (विश्राम स्थल) का निरीक्षण किया। इस दौरे के दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित दी।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 200 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है।
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में सोमवार को फैक्ट्री मजदूरों के प्रदर्शन ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसकी वजह से दिल्ली और नोएडा के बीच ट्रैफिक बुरी तरह से बाधित हो गया।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना नदी में हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। सोमवार को बचाव दल ने नदी से दो और शव बरामद किए।
नोएडा में सोमवार को हजारों कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) और काम के समय को लेकर कंपनियों द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने के विरोध में किया गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


