Dehra Dun - Page 3
देहरादून में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 18 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर अवकाश घोषित किया।
बद्रीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर कानपुर से उत्तराखंड आए एक पर्यटक के लिए 14 अगस्त का दिन उस समय बेहद मुश्किल भरा साबित हुआ, जब चमोली जिले में वसुधारा वॉटरफॉल से आगे घूमते हुए वह नदी के दूसरी ओर चला गया। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ जाने से वापस लौटने का रास्ता बंद हो गया और पर्यटक नदी के दूसरी ओर ही फंस गया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बताया कि उनकी सरकार में हमेशा युवाओं को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार देर रात्रि चमोली स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल राज्य आपदा परिचालन केंद्र देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां से पूरे राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभालते हुए अधिकारियों को युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करने के निर्देश दिए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अल्मोड़ा के कपिलेश्वर शिव मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किया है। सावन के पावन महीने में उन्होंने श्रद्धालुओं से शिवधाम का दर्शन करने के लिए आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
उत्तराखंड सरकार ने टोंस नदी पर बने एक नए पुल की अप्रोच रोड खराब होने के बाद पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (पीडब्ल्यूडी) के तीन इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है और डिजाइन कंसल्टेंट के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत संरचना, खेल, पर्यटन, पेयजल तथा औद्योगिक विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णयों की जानकारी महानिदेशक सूचना एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मीडिया को दी।
उत्तराखंड में हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर राज्य आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के शेष 10 जिलों में येलो अलर्ट लागू है।
देवभूमि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता और प्राचीन मंदिरों से हर किसी का मन मोह लेता है। ऐसे ही देहरादून का जिले के जौनसार-बावर क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे स्थित लाखामंडल ऐसा ही एक अत्यंत प्राचीन और रहस्यमयी शिव मंदिर है, जो अपने पीछे पौराणिक कहानी समेटे हुए है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


